https://logicalexpressnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedयूपी
ब्रेकिंग न्यूज़: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ, शनिवार

- उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की शनिवार को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा और डिस्प्ले सिस्टम भी बंद हो गया।
- जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ला मार्टिनियर स्कूल के ग्राउंड से उड़ा था और लगभग 50 किलोमीटर दूर बछरावां तक पहुंच चुका था, तभी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई।
- पायलट ने तुरंत स्थिति को समझते हुए लखनऊ ATC से संपर्क किया और हेलीकॉप्टर को अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट कर दिया।
- एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत हेलीकॉप्टर को घेर लिया।
- डिप्टी CM को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि वे अब दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना होंगे, जहां उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होना था।




