Welcome to LOGICAL EXPRESS NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to LOGICAL EXPRESS NEWS
Uncategorized

डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर ग्राम सभा पिपरी में उमड़ा जनसैलाब

📍ग्राम सभा पिपरी | 14 अप्रैल, 2026

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा ग्राम सभा पिपरी में एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पिपरी, जरई कला और आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग सैकड़ों से अधिक लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बौद्धाचार्य जगन्नाथ बौद्ध जी ने धम्म दर्शन पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. प्रेमनाथ बौद्ध जी और ब्लॉक प्रमुख श्री शिवकुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए बाबा साहब के संकल्पों को दोहराया।

समारोह का मुख्य आकर्षण युवा कमेटी जरई कला की टीम द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक नाटक और नन्हे बच्चों की डांस परफॉरमेंस रही। विरहा गायक हरिप्रसाद जी और मिशनरी गायकों ने अपने गीतों से पूरे पंडाल में ‘जय भीम’ का जोश भर दिया। इस मौके पर एडवोकेट विश्वकृति जी, तिलकराज कोरी, रामदीन गौतम, रामधीरज फौजी और ओमप्रकाश जी रामकृपाल (अध्यापक) व कमेटी के समस्त कार्यकर्ता के साथ साथ माताएं  बहने एवं क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग उपस्थिति रहे। अंत में सभी ने बाबा साहब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!