Welcome to LOGICAL EXPRESS NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to LOGICAL EXPRESS NEWS
धर्म

शंकराचार्य पर FIR मामले पर भड़की कांग्रेस, बोली- ‘अखिलेश यादव की सलाह मान लेनी चाहिए थी’

शंकराचार्य पर FIR

Avimukteshwaranand:अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और 3 अज्ञात के खिलाफ झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इस पर सपा कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. अब इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने इस मामले पर प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “जिस तरीके से लोगों की पीड़ा बढ़ाई जा रही है. जिस तरह शंकराचार्य का अपमान किया जा रहा है. चुनाव आने दीजिए बीजेपी साफ हो जाएगी.” उन्होंने कहा कि आज की डेट में शंकराचार्य पर मुकदमा लिखा रहे हैं, जिन लोगो ने परंपरा डाली है, वो पाप के भागी होंगे.

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “अखिलेश यादव की सलाह मानी जानी चाहिए. कम से कम योगी जी को क्योटो देखकर आना चाहिए. योगी सच में वही होता है, जो माया मोह से विरक्त रहे. कम से कम योगी लोगों के दुख में दुखी तो हो.” उन्होंने कहा कि, “डिप्टी सीएम राजनीति कर रहे है, अपने पद से इस्तीफा देकर बात कहते तो मानते.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!