Welcome to LOGICAL EXPRESS NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to LOGICAL EXPRESS NEWS
Uncategorized

भाजपा नेत्री पूजा कसौंधन प्रकरण ने फिर पकड़ा तूल, एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

सुल्तानपुर-भाजपा नेत्री एवं बीजेपी कोषाध्यक्ष पूजा कसौंधन से जुड़े चर्चित थप्पड़ प्रकरण ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सोमवार को पीड़ित पक्ष और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पीड़ित अरुण कुमार कोरी पर पहले से दर्ज मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र की शाहगंज पुलिस चौकी का है, जहां दरोगा की मौजूदगी में भाजपा नेत्री द्वारा अरुण कुमार कोरी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था, जिसका वीडियो भी पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

प्रकरण को लेकर पीड़ित पक्ष ने क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस की ओर से ज्ञापन मिलने के बाद मामले की जांच की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!